लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: शादी का झांसा दे युवती का यौन शोषण, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:31 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 16 सितंबर शादी का झांसी देकर युवती का यौन शोषण करने, पीड़िता के घर से 50 हजार रुपये नकद, सोने का गहना चुराने, परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित युवती के साथ मार-पीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला थाना पुलिस को दी गयी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया है कि वह ड्राइक्लीनर का काम करती है और कुछ दिन पहले ही गांव ईंटल खुर्द निवासी विजय के संपर्क में आयी। शिकायत के अनुसार, विजय ने युवती से शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए। दो अगस्त से 12 सितंबर तक आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया।

शिकायत के अनुसार, इस दौरान पीड़िता को सूचना मिली कि आरोपी विजय का किसी दूसरी लड़की के साथ भी संबंध है। पीड़िता के आपत्ति करने पर विजय ने उससे विवाह करने से इंकार कर दिया और उसके परिवार की चार महिलाओं ने पीड़ित युवती की दुकान पर आकर उसके साथ मारपीट की।

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी विजय, शांति, बीरमती, सुंदरी सहित पांच लोगों के खिलाफ यौन शोषण, चोरी, मारपीट करने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं में नामजद मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता