लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने दवाइयों की कालाबाजारी रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मई हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि एंबुलेंस संचालकों के ‘मनमाने शुल्क’ पर अंकुश लगाने और दवाइयों की ‘कालाबाजारी’ रोकने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि इस संदर्भ में अबतक 45 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज ने कह कि इन दिनों एंबुलेंस संचालकों द्वारा मनमाने शुल्क वसूलने के मामले बहुत बढ़ गये हैं जिस कारण से सरकार उसपर कड़ी नजर रख रही है।

उन्होंने कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी एवं एंबुलेंस के अधिक शुल्क वसूलने के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं इस संबंध में कोई भी व्यक्ति नियंत्रण कक्ष से संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकता है।

मंत्री ने कोरोना वायरस के मरीजों की जान बचाने के वास्ते रात-दिन काम करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, अर्धचिकित्साकर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को धन्यवाद दिया और आशा जतायी कि राज्य उनके अथक प्रयासों से इस महामारी से उबरकर बाहर आएगा।

विज ने कहा कि कोरोना वायरस देश में राजनीतिक मुद्दा बन गया है और लोगों का उत्साह बढ़ाने के बजाय कांग्रेस कोरोना वायरस के विरूद्ध लड़ाई में उनका मनोबल गिरा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे न केवल मरीजों का बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों का भी मनोबल प्रभावित हो रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बारे में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं