लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते हरियाणा ने लोगों के जमा होने की नई संख्या तय की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों -खासतौर पर एनसीआर के जिलों में- को देखते हुए राज्य सरकार ने शादी, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों जैसी गतविधियों में लोगों की संख्या नए सिरे से सीमित करने का फैसला किया है।

इस बीच, मंगलवार को राज्य में 33 लोगों की कोविड-19 से मौत दर्ज की गई जो हरियाण में एक दिन में सबसे अधिक मौत है जबकि कोरोना वायरस से 2,329 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के छह जिलों- गुरुग्राम, फरीदाबार, रोहतक, रेवाड़ी, हिसार और सोनीपत- में सरकार ने छत के नीचे या बंद स्थान में होने वाले सामाजिक गतिविधियों में अधिकतम 50 लोगों को और खुले में होने वाले कार्यक्रम में अधिकतम 100 लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने की अनुमति देने का फैसला किया है।

हालांकि, राज्य के अन्य जिलो में यह सीमा छत के नीचे होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिकतम 100 लोगों और खुले में होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिकतम 200 लोगों की होगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में खट्टर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आदेश 26 नवंबर से प्रभावी होंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

बाद में संवाददाताओं के साथ बातचीत में खट्टर ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों पर लगाम लगाने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘रात के समय, खासतौर पर सर्दियों में हरियाणा में लोगों की आवाजाही अधिक नहीं होती, ऐसे में रात को कर्फ्यू लगाने से बहुत लाभ नहीं होगा।’’

वीडियों कांफ्रेंस में खट्टर ने कहा कि हरियाणा में कोविड-19 के पहले और दूसरे लहर में संतोषजनक स्थिति थी लेकिन तीसरी लहर में एनसीआर के जिलों में गत कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों वृद्धि देखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक हरियाण में मंगलवार को कोविड-19 से 33 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,249 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 2,329 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक सामने आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,292 हो गई है।

इससे पहले 18 नवंबर को हरियाणा में 30 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग