लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: चोरी कर लाया गया सरिया ट्रक समेत जब्त, सेंट्रल विस्टा परियोजना में होना था उपयोग

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:34 IST

Open in App

सोनीपत, दो जून हरियाणा के सोनीपत जिले में दिल्ली से चोरी करके लाया गया करीब 26 टन सरिया पुलिस ने जब्त किया।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस सरिया का उपयोग दिल्ली में निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए किया जाना था।

सोनीपत जिले के सीआईए-2 स्टाफ पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली से चुराकर लाया गया सरिया हरियाणा में बेचने की फिराक में थे। सीआईए-2 स्टाफ सोनीपत में नियुक्त मुख्य सिपाही सोमबीर सिंह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में गांव कैलाना की सीमा में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि तीन युवक एक ट्रक में निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा परियोजना में उपयोग होने के लिए लाया गया सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में घुम रहे हैं।

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त आरोपियों को ट्रक सहित धर दबोचा। ट्रक के अन्दर 26 टन सरिया मिला।

आरोपियों की पहचान विक्रम, रितिक व सतपाल के रूप में हुई। इस घटना में भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना गन्नौर में अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस सरिये को प्रियंका निवासी फाजिलपुर ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से टाटा प्रोजेक्ट कीर्ति नगर दिल्ली से निकलवाया था और बेचने की फिराक में घुम रहे थे।

पुलिस ने वारदात में संलिप्त आरोपी प्रियंका को भी गिरफतार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि सरिया को दिल्ली के कीर्ति नगर थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सरिया चोरी को लेकर दिल्ली के कीर्ति नगर थाने में 31 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह