लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम घोषित, सभी विद्यार्थी पास

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:36 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा) , 26 जुलाई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया जो शत-प्रतिशत रहा।

इस परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो डॉ. जगबीर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उच्च माध्यमिक (नियमित) परीक्षा के कुल 2,27,585 परीक्षार्थियों में से 2,21,263 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिनमें 1,14,416 छात्र एवं 1,06,847 छात्राएं शामिल हैं। उनके अनुसार, प्राइवेट परीक्षा देने वाले कुल 5,605 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 3,893 छात्र एवं 1,782 छात्राएं शामिल हैं। न कोई परीक्षार्थी अनुतीर्ण हुआ और न ही किसी को पूरक आया है।

इस अवसर पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव और सचिव राजीव प्रसाद भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने बताया कि यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (नियमित) परीक्षार्थियों का परिणाम के लिए 30-10-60 का फार्मूला निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 प्रतिशत अंक 10वीं कक्षा के, 10 प्रतिशत अंक 11वीं कक्षा के तथा 60 प्रतिशत अंक विद्यालयों द्वारा दिए जाने वाले आन्तरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। पूरक परीक्षार्थियों का परिणाम, उन्हें प्राप्त अन्य उत्तीर्ण विषयों के अंकों का औसत निकालते हुए, पूरक के अंक मानकर घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम में कोई गलती ना हो, इसलिए विद्यालयों द्वारा अपलोड किए गए अंकों को जिलावार दो-दो बार जांच कर, निर्धारित फार्मूले के अनुसार परिणाम तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?