लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की 3,800 बसें सड़कों से नदारद, इस प्रदेश में आज यह खबर पढ़कर ही निकलें

By भाषा | Updated: October 19, 2018 06:01 IST

कर्मचारी संघ के नेताओं ने दावा किया कि 4,100 बसों के बेड़े में से 3,800 बसें सड़कों से नदारद रहीं।

Open in App

हरियाणा सरकार के 700 निजी बसें लाने के फैसले के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान अधिकतर बसों के सड़कों से नदराद रहने की वजह से मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रोडवेज कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी हड़ताल दो दिन और बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं प्रदेश सरकार ने कई कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

कर्मचारी संघ के नेताओं ने दावा किया कि 4,100 बसों के बेड़े में से 3,800 बसें सड़कों से नदारद रहीं।

प्रशासन ने कुछ स्थानों पर बसें चलाईं तथा पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों से चालक और परिचालकों की सेवाएं ली गईं।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी वर्दी में ही रोडवेज की बसें चलाते हुए देखे गए।

सरकार पर हमला बोलते हुए हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा, ‘‘ सरकार एस्मा लगाने से नहीं रूकी और रोडवेज के कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। अब तक सरकार ने हमें बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया है जो दिखाता है कि वे सत्ता के नशे में हैं।’’ 

रोडवेज कर्मचारी संघ के एक अन्य नेता ने संकेत दिया कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे हड़ताल को और आगे बढ़ा सकते हैं।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भी रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को लेकर खट्टर सरकार पर हमला बोला।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया