लाइव न्यूज़ :

हरियाणा रोडवेज : किलोमीटर योजना की बसें रोजाना 400 किलोमीटर ही चल सकेंगी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:25 IST

Open in App

जींद, 13 दिसम्बर हरियाणा के परिवहन विभाग की किलोमीटर योजना के तहत बेड़े में शामिल 700 बसे एक दिन में अधिकतम 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

रोडवेज निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार के अनुसार पहले शामिल हुई 510 बसें हर रोज 400 किलोमीटर यानी प्रतिमाह 12 हजार किलोमीटर चलेंगी और बाद में शामिल हुई 190 बसें प्रतिदिन 300 किलोमीटर और महीने में नौ हजार किलोमीटर का सफर ही तय कर पाएंगी, अगर इससे ज्यादा किलोमीटर योजना की ये बसें चलाई जाती हैं तो संबंधित डिपो के महाप्रबंधक से रिकवरी की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में परिहवन विभाग के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत 700 निजी बसें शामिल की गई थी। इन बसों का चालक ऑपरेटर का होता है जबकि परिचालक रोडवेज का होता है।

रोडवेज द्वारा 26.92 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बस ऑपरेटरों को भुगतान किया जाता है। डिपो में शामिल किए जाने के बाद ये बसें प्रतिदिन 500 से 600 किलोमीटर चलती थी जिससे किलोमीटर योजना बस ऑपरेटरों को फायदा होता था और साथ ही रोडवेज की बसें कम चल पाती थी, इससे रोडवेज को नुकसान हो रहा था।

इस पर परिवहन विभाग के निदेशालय ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर कहा कि करार के मुताबिक ही बसों को चलाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र