लाइव न्यूज़ :

Haryana Results: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हरियाणा में चुनावी मैनेजमेंट की कमी के चलते उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली कामयाबी

By भाषा | Updated: October 24, 2019 16:36 IST

विजयवर्गीय ने उम्मीद जतायी कि टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी होकर चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को सरकार गठन में पार्टी का साथ देने के लिये मना लिया जायेगा।

Open in App

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के प्रबंधन में स्पष्ट कमी के चलते सत्तारूढ़ दल को उसकी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने दावा कि अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इस सूबे में भाजपा ही फिर सरकार बनायेगी।

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हरियाणा में हमारे चुनाव प्रबंधन में कमी मुझे बिल्कुल साफ दिखायी देती है। हमारे कुछ नेता (भाजपा से चुनावी टिकट नहीं मिलने पर) निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए और उन्हें हम (पर्चा वापस लेने के लिये) समझा नहीं सके।"

भाजपा में हरियाणा मामलों के पूर्व प्रभारी ने कहा, "मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हालांकि बहुत ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सूबे के विकास के लिये काम किया। लेकिन चुनाव सिर्फ हवा बनाने से नहीं जीते जाते। चुनावी जीत के लिये थोड़ा-सा प्रबंधन भी करना पड़ता है।" उन्होंने कहा, "मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और उन्हें मतदान केंद्र तक लाने के महत्वपूर्ण चुनावी प्रबंधन में हमारी कमी रही। चुनाव परिणाम के बाद हम इस विषय में भी हम आत्मावलोकन करेंगे।"

हरियाणा में खट्टर के खिलाफ जाट समुदाय की कथित चुनावी नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा, "खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले पांच साल में परिवारवाद, जातिवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति समाप्त करते हुए आम जनता की सियासत शुरू की। लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगता है कि हम अपनी बात ठीक तरीके से जनता के सामने नहीं रख सके।"

उन्होंने हालांकि कहा, "हरियाणा में हमने जैसा सोचा था, हमें वैसी चुनावी सफलता नहीं मिली। लेकिन मुझे लगता है कि अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हम वहां अपने बूते फिर सरकार बनायेंगे। अगर हमें अपने दम पर बहुमत नहीं मिला, तो हम देखेंगे कि आगे क्या करना है। लेकिन हम (विधायकों की) कोई खरीद-फरोख्त नहीं करेंगे।"

विजयवर्गीय ने उम्मीद जतायी कि टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी होकर चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को सरकार गठन में पार्टी का साथ देने के लिये मना लिया जायेगा। अपने गृहराज्य मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के उप चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का पलड़ा भारी रहने पर भाजपा महासचिव ने कहा, "झाबुआ, कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और वहां आजादी के बाद के अधिकांश चुनाव कांग्रेस ने ही जीते हैं।"

बहरहाल, वह यह आरोप लगाने से नहीं चूके कि सूबे की कमलनाथ सरकार ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल