लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने यमुना में 16,000 क्यूसेक पानी छोड़ा, दिल्ली में जल संकट दूर होगा: राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से 16,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा है और अब राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट दूर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीजेबी के उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने और पड़ोसी राज्य के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ा है।

उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1996 में हरियाणा सरकार एवं अन्य राज्यों को यमुना का पानी साझा करने को कहा था ताकि दिल्ली में पेयजल की कमी नहीं हो।

जल बोर्ड ने हरियाणा सरकार को दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने का निर्देश देने के लिए रविवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

राघव चड्ढा ने कहा, '' हरियाणा सरकार ने मंगलवार को 16,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है जोकि अगले तीन से चार दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके बाद दिल्ली में जल संकट दूर हो जाएगा और लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिल सकेगा। हमने हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। हमने उच्चतम न्यायालय में याचिका भी दायर की और पड़ोसी राज्य के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह