Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 11:13 IST2026-03-16T11:08:28+5:302026-03-16T11:13:49+5:30

Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई।

Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2 seats 3 candidates, contest Sanjay Bhatia, Karamveer Singh Bauddh Satish Nandal total MLAs 90 and 31 votes required win | Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026

HighlightsHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: कृष्णा गहलावत, मूल चंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीट के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन दो सीट पर भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा दूसरी सीट पर नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा समेत भाजपा के अन्य विधायक - कृष्णा गहलावत, मूल चंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया। हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदान से पहले शुक्रवार को अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया था। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 37 विधायक हैं।

कांग्रेस के पास 37 विधायक होने का मतलब यह है कि उसके पास अपने उम्मीदवार को सीट जिताने के लिए आवश्यक संख्या बल है। हालांकि, ‘क्रॉस-वोटिंग’ की स्थिति में समीकरण बदल सकता है। हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यों में से सत्ताधारी भाजपा के 48 विधायक हैं, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक हैं।

हरियाणा से राज्यसभा में पहुंचने के लिए दोनों उम्मीदवारों में से प्रत्येक को 31 मतों की आवश्यकता है। हरियाणा में भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने वाला है तथा इसके साथ ही यहां राज्यसभा की दो सीट रिक्त हो रही है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से ठहरे कांग्रेस की हरियाणा इकाई के 31 विधायक सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए सोलन जिले के कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। हरियाणा के विधायकों ने कसौली के एक रिजॉर्ट में तीन मिनी बसों में सवार होने से पहले विजय का चिह्न बनाया और उनका काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।

Web Title: Haryana Rajya Sabha Polls Chunav 2 seats 3 candidates, contest Sanjay Bhatia, Karamveer Singh Bauddh Satish Nandal total MLAs 90 and 31 votes required win

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे