लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: रेलवे ने हरिद्वार-बीकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन के फेरे घटाए

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:53 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 22 मई रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते यात्री नहीं मिलने पर हरिद्वार-बीकानेर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे घटा दिए हैं।

गोहाना से होकर जाने वाली यह ट्रेन पहले सप्ताह में तीन दिन चलती थी और अब केवल मंगलवार को चलेगी। गोहाना स्टेशन से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें पिछले साल मार्च में लगे लॉकडाउन से बंद हैं।

कोरोना से पहले जींद-गोहाना-सोनीपत और रोहतक-गोहाना-पानीपत रूट पर करीब 20 ट्रेन चलती थीं। कुछ एक्सप्रेस ट्रेन लंबे रूटों की हैं।

कोरोना महामारी का संक्रमण बढऩे पर पिछले साल मार्च में लगे लॉकडाउन में गोहाना से होकर जाने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। संक्रमण का असर कम होने पर पिछले साल नवंबर-दिसंबर में हरिद्वार-बीकानेर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू कर दिया गया था, जबकि अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किया गया था।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बीकानेर से हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या घट गई है। इसी के चलते रेलवे ने इस रूट पर पहले सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली ट्रेन के फेरे घटा दिए हैं। यह ट्रेन अब केवल मंगलवार को चलेगी।

गोहाना के स्टेशन मास्टर बलराम मीणा ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते बहुत कम लोग ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। यात्री नहीं मिलने के चलते रेलवे ने हरिद्वार-बीकानेर के बीच चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में केवल मंगलवार को संचालित करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos