लाइव न्यूज़ :

हरियाणा, पंजाब में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं होना सुनिश्चित करें अधिकारी: अदालत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा है कि वह अधिकारियों से यह अपेक्षा करते हैं कि दोनों राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से आगे किसी मरीज की मौत नहीं हो और वे इसके लिए जल्द से जल्द जरूरी उपाय करना सुनिश्चित करें।

न्यायमूर्ति राजन गुप्ता और न्यायमूर्ति करमजीत सिंह की पीठ ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, '' उच्चतम न्यायालय के दिनांक 30 अप्रैल के आदेश के अंतर्गत संकट के इस समय में राज्य को ऑक्सीजन के 'सुरक्षित भंडारण' में से जीवनरक्षक गैस को लेने की पूरी आजादी है।''

कोविड संबंधी याचिकाओं पर शुरू हुई सुनवाई के दौरान वकीलों द्वारा ऑक्सीजन की कमी एवं इसकी ढुलाई का मुद्दा उठाए जाने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिए।

न्याय मित्र एवं वरिष्ठ वकील रुपिंदर खोसला ने पानीपत संयंत्र से हरियाणा को मिलने वाले ऑक्सीजन कोटे में से 20 मिट्रिक टन की कटौती का उल्लेख करते हुए राज्य में गंभीर स्थिति खड़ी होने की बात कही।

खोसला ने दावा किया कि राउरकेला संयंत्र से आवंटित की गई 70 मिट्रिक टन ऑक्सीजन को हरियाणा पहुंचने में करीब चार दिन लगते हैं।

पंजाब की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता विकास मोहन गुप्ता ने भी राउरकेला संयंत्र से ऑक्सीजन प्राप्त होने में इसी तरह की दिक्कत होने का उल्लेख किया।

दोनों ही राज्यों ने आसपास स्थित संयंत्र से ऑक्सीजन मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया