हरियाणा पुलिस ने टीका पंजीकरण के नाम पर साइबर ठगी को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:56 IST2021-02-06T20:56:35+5:302021-02-06T20:56:35+5:30

Haryana Police warns about cyber fraud in the name of vaccine registration | हरियाणा पुलिस ने टीका पंजीकरण के नाम पर साइबर ठगी को लेकर चेताया

हरियाणा पुलिस ने टीका पंजीकरण के नाम पर साइबर ठगी को लेकर चेताया

चंडीगढ़, छह फरवरी हरियाणा पुलिस ने शनिवार को लोगों को चेताया कि वह कोविड-19 टीकाकरण के पंजीकरण के नाम पर कॉल करने वाले अनजान लोगों के साथ अपना निजी विवरण साझा नहीं करें।

साथ ही पुलिस ने कहा कि ठग इस जानकारी का उपयोग उनकी गाढ़ी कमाई को हथियाने में कर सकते हैं।

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने एक परामर्श में कहा कि साइबर अपराधी मुश्किल परिस्थितियों का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के नाम पर फोन कॉल, ई-मेल, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों के जरिए किसी के साथ भी अपना निजी विवरण जैसे आधार संख्या आदि साझा नहीं करें। साइबर अपराधी इनके जरिए ठगी कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि साइबर अपराधी टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर लोगों को फोन करके निजी विवरण हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह वे निजी जानकारी हासिल करने के बाद सत्यापन का हवाला देकर ओटीपी साझा करने को कहते हैं।

उन्होंने कहा कि ओटीपी साझा करते ही आधार संख्या से जुड़े बैंक खाते से रकम साफ कर दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Police warns about cyber fraud in the name of vaccine registration

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे