लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझाई, मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:38 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 27 जून हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि पिहोवा कस्बे में एक नहर के निकट अपने वाहन में मृत मिले पंजाब के कारोबारी की हत्या की गुत्थी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सुलझा ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (कुरुक्षेत्र) नरेंद्र सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पंजाब के मोहाली के रहने वाले संदीप सिंह रियल एस्टेट और अन्य कारोबार से जुड़े थे। उनकी हत्या चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल और उसके दो सहयोगियों ने कथित तौर पर मिलकर की थी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल मंजीत सिंह के साथ उसके दो सहयोगियों को रविवार को इस हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया।

संदीप सिंह के शरीर पर चार गोलियों के निशान थे और वह 24 जून की सुबह पिहोवा के बोधनी गांव में एक नहर के निकट अपनी इनोवा कार में मृत मिले थे। एक बयान में कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उनके पति 21 जून को अपने वाहन से घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक जोड़ी कपड़े लेकर मंजीत सिंह से मिलने निकले थे।

महिला के बयान के अनुसार उन्होंने उस दिन भी अपने पति से बातचीत की थी और उन्होंने (पति) बताया कि था कि वे पटियाला के एक होटल में रूके हैं। इसके बाद 23 जून को भी उनकी बातचीत अपने पति और मंजीत सिंह से हुई थी।

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी मंजीत सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के रूप में काम करता है और पुलिस विभाग में खराब रिकॉर्ड की वजह से उच्च पदस्थ अधिकारियों ने 18 बार उसकी वेतन में वृद्धि को रोक दिया। इसके बाद वह ढाई साल पहले संदीप सिंह के संपर्क में आया, जिसने उसे आश्वस्त किया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसका रिकॉर्ड ठीक करवा देगा। आरोपी ने दावा किया कि इसके बदले सिंह ने उससे 10 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने करीब डेढ़ साल पहले उसे इतने रुपये दिए भी लेकिन न तो सिंह ने रिकॉर्ड में सुधार कराया और न ही उसके पैसे वापस किए।

आरोपी ने सिंह को इसके बाद बंदी बनाकर दबाव डाला कि वह उसके पैसे वापस कर दे लेकिन उसने ऐसा करने में असमर्थता जताई।

इसके बाद 23-24 जून की दरमियानी रात सिंह को आरोपी बोधनी नहर के निकट ले गया और वहां उसी के लाइसेंसी रिवॉल्वर से चार गोली उस पर दाग दी। सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग