लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने 90 मिनट में अपहरण का मामला सुलझाया; आठ लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जुलाई हरियाणा के हिसार जिले से कथित तौर पर अगवा किए गए तीन लोगों को मामला दर्ज होने के 90 मिनट के भीतर बचा लिया गया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि हरियाणा के संदीप, बलजीत और मोहित और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के सोनू, छोटू, संदीप, सोहनलाल और सोनू को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना तब सामने आई जब पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार ने हिसार के अग्रोहा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साले का अपहरण कर लिया गया है और अपराधी उसकी रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा, "तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया, जिन्होंने सभी पहलुओं की जांच की और केवल डेढ़ घंटे में मामले को सुलझा लिया।"

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बलजीत और सुरेंद्र उर्फ ​​सिंदर कई दिनों से महेंद्र का फिरौती के लिए अपहरण करने की योजना बना रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पहले महेंद्र को कार दिखाने के बहाने अगवा किया और हिसार के आजाद नगर आ गए। अपनी योजना के अनुसार चार अपहरणकर्ताओं ने महेंद्र के भाई मित्तू और विनोद को हिसार बुलाया।

उन्होंने बताया कि तीनों को आजाद नगर के एक पुराने मकान में रखा गया था।

प्रवक्ता ने बताया, "फिर अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।"

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है और सुरेंद्र को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए