लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने जनवरी से नवंबर तक 19 टन मादक पदार्थ जब्त किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी के अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी से नवंबर तक 19.03 टन मादक पदार्थ जब्त किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून (एनडीपीएस) कानून के तहत 2,361 मामले दर्ज किए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनके हवाले से एक बयान में कहा है कि व्यापक कार्रवाई के परिणामस्वरूप हेरोइन, चरस, स्मैक, गांजा, अफीम, पोस्ता दाना सहित 19,036 किलोग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है।

मादक पदार्थों के खतरे से लड़ने के लिए कानून प्रवर्तन और जागरूकता के बहु-आयामी दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य से नशीली दवाइयों की लत को खत्म करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

अग्रवाल ने कहा कि एनडीपीएस कानून के तहत सबसे अधिक 397 मामले सिरसा में दर्ज किए गए। इसके बाद गुरुग्राम में 204, फतेहाबाद में 186, करनाल में 173, रोहतक में 144, हिसार में 130 और कुरुक्षेत्र में 113 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग