लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने गुजरात जा रहे ट्रक से शराब की 12,720 बोतलें जब्त कीं

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जून हरियाणा पुलिस ने चावल की पर्ची पर चंडीगढ़ से एक ट्रक में गुजरात ले जायी जा रही शराब की खेप को रेवाड़ी से जब्त किया है। पुलिस ने 1,060 कार्टन (12,720 बोतलें) भारत में बनी विदेशी शराब जब्त की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र में पंजीकृत एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जयपुर की ओर जाने वाली सड़क पर चेक नाका लगाया और जांच के दौरान ट्रक को रुकने का इशारा किया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ड्राइवर से दस्तावेज दिखाने को कहा गया। उसने चावल की पर्ची दिखायी। लेकिन जांच में भारत में बनी विदेशी शराब के 1,060 कार्टन मिले। ड्राइवर जब्त शराब के लिए परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका।’’

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के तरन तारन जिला निवासी सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आबकारी कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?