लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए हरियाणा पुलिस ने दो कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:12 IST

Open in App

हिसार, चार फरवरी पिछले साल यहां एक सुधार गृह से 17 नाबालिगों के भागने की घटना के संबंध में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए हरियाणा पुलिस ने दो कांस्टेबलों को बर्खास्त कर दिया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि रघुविंदर और विनोद की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है।

पिछले साल 12 अक्टूबर को हिसार स्थित एक सुधार गृह से 17 नाबालिग भाग गए थे और उनमें से 12 को बाद में पकड़ लिया गया था।

जिला पुलिस प्रमुख बलवान सिंह राणा ने इसी मामले में एक अन्य कांस्टेबल विजेंद्र सिंह के वेतन में छह वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उक्त कांस्टेबल, घटना के समय सुधार गृह में तैनात थे।

पिछले साल 12 अक्टूबर को लगभग शाम छह बजे सुधार गृह से 17 नाबालिग, पुलिस कर्मियों पर हमला कर और उनके मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।

प्रवक्ता ने कहा कि सदर हिसार पुलिस थाने में नाबालिगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि विभागीय जांच में सामने आया कि कांस्टेबल विनोद और रघुविंदर बिना अनुमति लिए ड्यूटी से नदारद थे और कांस्टेबल विजेंद्र सिंह की ड्यूटी सुधार गृह के बाहर होने के बावजूद वह भीतर मौजूद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे