लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की महिला से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा पुलिस ने एसआईटी गठित की

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:35 IST

Open in App

झज्जर (हरियाणा), नौ मई हरियाणा पुलिस उन आरोपों की जांच कर रही है कि पश्चिम बंगाल की एक महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया था जो उन्हें टिकरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर ले गए थे। कोविड-19 संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गयी थी।

महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से तब दुष्कर्म किया गया, जब वह किसानों का समर्थन करने के लिए एक संगठन के कुछ सदस्यों के साथ बॉर्डर पर गयी थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए रविवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की।

महिला के पिता ने शनिवार को दी गयी शिकायत में कहा कि वह बंगाल से हरियाणा-दिल्ली के बीच टिकरी बॉर्डर गयी थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी बेटी को 25-26 अप्रैल की रात झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण देखने को मिले।

बहादुरगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत 30 अप्रैल को हो गयी।

महिला के पिता की शिकायत के बाद हरियाणा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos