कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 01:34 IST2021-09-10T01:34:00+5:302021-09-10T01:34:00+5:30

Haryana Police arrested one more accused in the case of leaking constable recruitment question paper | कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, नौ सितंबर हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले महीने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़े मामले में जम्मू से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के निवासी मुजफ्फर अहमद खान के रूप में हुई है जोकि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम था।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों मनोहर और नवीन को भी गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Police arrested one more accused in the case of leaking constable recruitment question paper

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे