लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 सितंबर हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में दिल्ली से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्रीनगर के हजरतबल के नसीम बाग के रहने वाले मोहम्मद अफजल डार के रूप में हुई है।’’

पुलिस के मुताबिक खुफिया सूचना मिलने के बाद डार को दिल्ली हवाई अड्डे के नजदीक पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पर्चा लीक मामले में अब तक कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पर्चा लीक मामले के संबंध में सात आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। उनमें से कैथल में दो, फतेहाबाद और हिसार में एक-एक, जबकि करनाल में तीन मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि पर्चा लीक होने की खबरों के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले महीने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

क्रिकेटकेवल एक पारी की जरूरत, सभी जानते हैं खूंखार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव,  तिलक वर्मा ने कहा-बस थोड़ा इंतजार करें

भारत अधिक खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल