हरियाणा: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2025 18:17 IST2025-11-01T15:45:31+5:302025-11-01T18:17:35+5:30

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस वर्ष हरियाणा दिवस पर हम तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हरियाणा वासियों की 6 दशकों की श्रम, साधना और सफलताओं की गाथा का उत्सव है।  आज से प्रदेश में गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Haryana: On the state's foundation day, Chief Minister Nayab Singh Saini listed the achievements of the double-engine government | हरियाणा: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

हरियाणा: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता आयोजित की। वर्ष 1966 में आज ही के दिन हरियाणा का अलग राज्य के रूप में गठन हुआ था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा दिवस की राज्य के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत 31 अक्टूबर 2025 तक 6 लाख 97 हजार 697 महिलाओं ने सफलतापूर्वक किया आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से 5 लाख 22 हजार 162 महिलाएं जांच के उपरांत पात्र पाई गई हैं। 

इस योजना का लाभ 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की वे सभी महिलाएं ले सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5 लाख 22 हजार 162 पात्र बहन बेटियों के खातों में 2100 रुपए की आर्थिक सहायता की प्रदान की। 

इसके अलावा उन्होंने पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री को भी किया लागू किया। इस पहल के तहत 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री की जा चुकी है।  इस नई पहल से रजिस्ट्री करवाने की दशकों से चली आ रही जटिल प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी।

सैनी ने कहा कि इस वर्ष हरियाणा दिवस पर हम तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हरियाणा वासियों की 6 दशकों की श्रम, साधना और सफलताओं की गाथा का उत्सव है।  आज से प्रदेश में गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले ही हमारी सरकार ने किया जन सेवा के 11 वर्ष पूरे किए। हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंक्लूसिव ग्रोथ के मार्ग पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र के 217 में से 47 वादों को 1 साल में ही पूरा कर दिखाया और 158 वादों पर काम प्रगति पर हैं। 

उन्होंने कहा कि गरीब को बिजली के बल से राहत देने पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना चलाई है। इस योजना के तहत 37 हजार 825 सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। वहीं दयाल योजना के तहत 8 हजार 299 पात्र परिवारों को लगभग 310 करोड़ रुपए की दी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 

वहीं किसान मुद्दों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि आज हरियाणा में 24 फसलों की खरीद MSP पर की जाती है। पिछले 11 फसल सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 61 हजार करोड़ रुपए सीधे डाले गए। रोजगार के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में इंटरव्यू को खत्म किया है। 

प्रदेश के मुखिया ने बताया कि हमने 1 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में पूरी पारदर्शिता से  शामिल किया और यह सिलसिला जारी रहेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी। वहीं महिला रोजगार और उनके सशक्तिकरण पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स 50 प्रतिशत हो गए हैं।

सैनी ने बताया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी बढ़कर 6 से 17 हुई और एमबीबीएस की सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2 हजार 385 हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 11 सालों में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 की आधारशिला रखी।

अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए सैनी ने बताया कि कहा कि हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 21 नए राष्ट्रीय राजमार्ग किए गए घोषित जिनमें से 13 का कार्य हो पूरा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य हरियाणा का संतुलित विकास है। 

Web Title: Haryana: On the state's foundation day, Chief Minister Nayab Singh Saini listed the achievements of the double-engine government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे