Haryana Nikay Chunav Results: अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस फेल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2025 15:59 IST2025-03-12T15:55:47+5:302025-03-12T15:59:33+5:30
Haryana Nikay Chunav Results Live: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, अंबाला और सोनीपत नगर निगम पर भाजपा का कब्जा कर लिया और निकाय में कांग्रेस फेल हो गई।

Haryana Nikay Chunav Results Live
Haryana Nikay Chunav Results Live: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरियाणा नगर निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप कर लिया। हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, अंबाला और सोनीपत नगर निगम पर भाजपा का कब्जा कर लिया और निकाय में कांग्रेस फेल हो गई। मानेसर निगम पर निर्दलीय ने बाजी मारी। मानेसर में मेयर चुनाव में डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट से जीत हासिल की। वह मानेसर की पहली मेयर होंगी।
भाजपा की प्रचंड जीत
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) March 12, 2025
सभी विजयी भाजपा मेयर प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!
जनता के विश्वास और समर्थन से ट्रिपल इंजन सरकार हरियाणा में विकास को देगी तिगुनी रफ्तार।#TripleEngineSarkar#ViksitHaryanapic.twitter.com/j67AWyTacX
पानीपत नगर निगम से श्रीमती कोमल सैनी जी को मेयर बनने पर भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ट्रिपल इंजन की सरकार 3 गुना गति से क्षेत्र का विकास कर "विकसित हरियाणा-विकसित पानीपत" के अपने संकल्प को साकार करेगी।#NonstopHaryana#TripleEngineSarkar#NayabHaryanapic.twitter.com/W4JAyAqrxD— Haryana BJP (@BJP4Haryana) March 12, 2025
वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने धूल चटा दी। सात नगर निगमों-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव दो मार्च को हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए थे।
करनाल नगर निगम से श्रीमती रेणु बाला गुप्ता जी को मेयर बनने पर भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) March 12, 2025
ट्रिपल इंजन की सरकार 3 गुना गति से क्षेत्र का विकास कर "विकसित हरियाणा-विकसित करनाल" के अपने संकल्प को साकार करेगी।#NonstopHaryana#TripleEngineSarkar#NayabHaryanapic.twitter.com/2kCvYXJPqh
Haryana Nikay Chunav Results Live: कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जोरदार जीत दर्ज
21 नगर समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव भी हुए। पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए नौ मार्च को मतदान हुआ था। भाजपा उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत में निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जोरदार जीत दर्ज की।
मानेसर में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए हैं और वहां निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुंदर लाल को 2,293 मतों के अंतर से हराया। निवर्तमान नगर निगमों में 10 में से आठ नगर निकायों में भाजपा के महापौर थे। कांग्रेस में रह चुके निखिल मदान सोनीपत के महापौर थे।
Haryana Nikay Chunav Results Live: कालका विधानसभा सीट से जीत हासिल की
2024 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए और सोनीपत विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। अंबाला नगर निगम में हरियाणा जनचेतना पार्टी की नेता शक्ति रानी शर्मा महापौर थीं। वह भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं और कालका विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
Haryana Nikay Chunav Results Live: गुरुग्राम से राज रानी ने 1.79 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल
अन्य नगर निगमों में जहां मतदान हुआ, वहां भाजपा के महापौर थे। बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले महापौर उम्मीदवारों में भाजपा के फरीदाबाद से उम्मीदवार परवीन जोशी शामिल हैं, जिन्होंने तीन लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की और गुरुग्राम से राज रानी ने 1.79 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की।
बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले अन्य उम्मीदवारों में सोनीपत से जीतने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन और करनाल से जीतने वाली रेणु बाला गुप्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन के साथ समन्वय में व्यापक व्यवस्था की है।
Haryana Nikay Chunav Results Live: निकाय चुनावों में कांग्रेस को झटका मिला
निकाय चुनावों में कांग्रेस को झटका मिला है, जिसमें चुनाव से पहले जिलों में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी की राज्य इकाई को पूर्व में भी अंदरूनी कलह और गुटबाजी का सामना करना पड़ा है, जबकि भाजपा के पास जमीनी स्तर पर एक सुव्यवस्थित और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है।
Haryana Nikay Chunav Results Live: ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार के गठन के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में विश्वास जताया था कि भाजपा नगर निगम चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा था कि ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार के गठन के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। सैनी ने यह बात पार्टी के केंद्र, राज्य और नगर निकायों में सत्ता में होने के संदर्भ में कही थी।

