Haryana Nikay Chunav Results 2025: 10 नगर निगम में चुनाव?, भाजपा 9, कांग्रेस 0 और निदलीय 1, देखें रिजल्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2025 14:27 IST2025-03-12T14:14:17+5:302025-03-12T14:27:42+5:30

Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live: हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई।

Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live Nagar Nigam Congress out 0 BJP wins Gurugram, Faridabad, Hisar, Rohtak, Karnal, Yamunanagar, Panipat, Ambala and Sonipat | Haryana Nikay Chunav Results 2025: 10 नगर निगम में चुनाव?, भाजपा 9, कांग्रेस 0 और निदलीय 1, देखें रिजल्ट

Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live

HighlightsHaryana Nikay Chunav Results 2025 Live: अंबाला नगर निगम में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में हार गए।Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live: कुमारी सैलजा को भी हिसार में बुरा हाल है।

Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live: हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2025 में भाजपा ने बाजी मार ली। लोकसभा, विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बन गई। भाजपा ने 10 नगर निगम में से 9 पर जीत हासिल की और मानेसर नगर निगम पर निर्दलीय ने जीत हासिल की। कांग्रेस का बुरा हाल और खाता नहीं खुला। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में हार गए और कुमारी सैलजा को भी हिसार में बुरा हाल है। अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

    

Haryana Gurugram Nikay Chunav Results 2025 Live: राज रानी मल्होत्रा ने बाजी मारी-

गुरुग्राम नगर निगम से राज रानी मल्होत्रा को मेयर बनने पर भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ट्रिपल इंजन की सरकार 3 गुना गति से क्षेत्र का विकास कर "विकसित हरियाणा-विकसित गुरुग्राम" के अपने संकल्प को साकार करेगी।

Haryana Yamunanagar Nikay Chunav Results 2025 Live: सुमन बहमनी जीतीं

यमुनानगर नगर निगम से सुमन बहमनी मेयर बन गईं हैं। "विकसित हरियाणा-विकसित यमुनानगर" के अपने संकल्प को साकार करेगी।

Haryana Rohtak Nikay Chunav Results 2025 Live: रोहतक नगर निगम से रामअवतार बाल्मीकि मेयर बने।

Haryana Faridabad Nikay Chunav Results 2025 Live: फरीदाबाद में रिकॉर्ड-

देश में सबसे ज्याद मार्जिन के साथ मेयर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड आज टूट गया। पहले ये रिकॉर्ड गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल के नाम था। सुनीता ने 287000 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। लेकिन आज फरीदाबाद से बीजेपी की प्रवीन बत्रा जोशी ने 316852 का नया रिकॉर्ड बना दिया।

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है। मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे।

अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए। अंबाला में महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। फरीदाबाद में सत्तारूढ़ दल की महापौर पद की उम्मीदवार परवीन जोशी कांग्रेस की लता रानी से आगे हैं, जबकि भाजपा की राज रानी गुरुग्राम से सीमा पाहुजा से आगे हैं।

हालांकि, मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव से पीछे हैं। हिसार से भाजपा के प्रवीण पोपली कांग्रेस के कृष्ण सिंगला से आगे हैं। करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता कांग्रेस के मनोज वाधवा से आगे हैं। पानीपत में भाजपा की कोमल सैनी कांग्रेस की सविता गर्ग से आगे हैं, जबकि रोहतक में सैफ्रॉन संगठन के राम अवतार सूरजमल किलोई से आगे हैं।

सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन कांग्रेस की कोमल दीवान से आगे हैं। यमुनानगर में भाजपा की सुमन कांग्रेस की किरना देवी से आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक प्रबंध किए हैं। 

Web Title: Haryana Nikay Chunav Results 2025 Live Nagar Nigam Congress out 0 BJP wins Gurugram, Faridabad, Hisar, Rohtak, Karnal, Yamunanagar, Panipat, Ambala and Sonipat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे