लाइव न्यूज़ :

बिजली बकाएदारों के खिलाफ एक्शन मोड में हरियाणा सरकार, पूर्व सांसद अशोक तंवर समेत कई की सप्लाई बंद 

By आजाद खान | Updated: December 30, 2021 16:40 IST

राज्य बिजली निगम बड़े डिफाल्टरों के साथ-साथ बिजली चोरी करने वाले राजनेताओं के खिलाफ भी सख्ती से पेश आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे38 कनेक्शनों से 6 लाख 58 हजार की रिकवरी।टीएमसी नेता को जमा करना है तीन लाख रुपये।सख्ती के बाद पेनाल्टी सहित जमा कर रहे लोग।

भारत:हरियाणा में इन दिनों बिजली विभाग सख्त हो गया है। इसके चलते अभियान चलाकर बकाएदारों के खिलाफ वसूली और कार्रवाई की जा रही है। आलम यह है कि बड़े डिफाल्टरों के साथ-साथ बिजली चोरी करने वाले राजनेताओं के खिलाफ भी जबर्दस्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके चलते विभाग की तारीफ भी हो रही है।

कई सरकारी विभागों को भी नोटिस

हरियाणा राज्य बिजली निगम के अधिकारियों ने पिछले कई दिनों से अभियान चलाकर पूर्व सांसद और टीएमसी नेता अशोक तंवर सहित आठ बड़े बकाएदारों की बिजली गुल कर दी। इतना ही निगम ने बकाया नहीं चुकाने वाले कई सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजा है। इसकी वजह से वहां हड़कंप मचा हुआ है।

अदालत को भी नहीं छोड़ा

बिजली विभाग की सख्ती का नतीजा यह है कि कई लोग बिल के साथ पेनाल्टी लेकर पहुंचने लगे हैं। राज्य के सिरसा जिले की एक अदालत को भी बकाएदार घोषित कर नोटिस भेजा गया है। फिलहाल अदालत का मामला होने से वहां का कनेक्शन नहीं काटा गया है। कनेक्शन सिविल जज के नाम से है। यहां पिछले 2 साल से बिजली का बिल नहीं चुकाया गया है।

आठ कनेक्शनधारक डिफाल्टर घोषित

अभियान के दौरान निगम ने 38 कनेक्शनों से 6 लाख 58 हजार रुपये की रिकवरी की है। वहीं 8 कनेक्शनधारक जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से निगम द्वारा 3 लाख 57 हजार रुपये वसूले जाने हैं। इसमें से 3 लाख रुपये का बिल पूर्व सांसद अशोक तंवर का बकाया है। 

टॅग्स :हरियाणाटीएमसीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos