Haryana: 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी की होगी ताजपोशी, PM मोदी-BJP शासित राज्यों के CM होंगे शपथ-ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2024 17:49 IST2024-10-11T17:15:16+5:302024-10-11T17:49:13+5:30

15 अक्टूबर को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सीनियर लीडर्स एवं भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

Haryana: Nayab Singh Saini will be crowned on October 15, PM Modi and CMs of BJP ruled states will attend the swearing-in ceremony | Haryana: 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी की होगी ताजपोशी, PM मोदी-BJP शासित राज्यों के CM होंगे शपथ-ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Haryana: 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी की होगी ताजपोशी, PM मोदी-BJP शासित राज्यों के CM होंगे शपथ-ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद अब बारी नायब सिंह सैनी की ताजपोशी की है। सैनी भाजपा की इस जीत के चेहरा हैं, लिहाजा उनके ऊपर जीत का सेहरा सजेगा। खबर है कि 15 अक्टूबर को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सीनियर लीडर्स एवं भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मार्च में सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय पार्टी खट्टर के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी।

किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, महंगाई और कानून व्यवस्था पर विपक्ष के हमले भी झेल रही थी। 54 वर्षीय सैनी को भाजपा द्वारा लाए जाने के कुछ ही दिनों बाद लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इस तरह उन्हें लोगों की धारणा बदलने के लिए सिर्फ दो महीने का समय मिला। मार्च में खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

सैनी ने मई में लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार तरलोचन सिंह को हराकर यह सीट जीती थी। 8 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में राज्य की 90 सीटों में भाजपा को 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। जबकि कांग्रेस को 37 सीटें हासिल हुई हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को दो सीटें मिली हैं। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्य में चुनाव 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।

 

Web Title: Haryana: Nayab Singh Saini will be crowned on October 15, PM Modi and CMs of BJP ruled states will attend the swearing-in ceremony

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे