लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने से खफा नौगामा खाप ने रोका स्टेट हाइवे

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:04 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 11 मार्च हरियाणा विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने से खफा नौगामा खाप के किसानों ने गांव रामराये और गुलकनी सीमा पर जींद-हांसी राजकीय राजमार्ग जाम कर दिया। किसानों ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

नौगामा खाप के किसान नेता प्रकाश लोहान ने बृहस्पतिवार को सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘वे नौगामा खाप के 22 गांवों में घुसने की कोशिश न करें। नौगामा खाप के सभी गांवों में उन विधायकों का पूरजोर विरोध किया जाएगा।’’

जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा तथा तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नौगामा खाप के किसानों ने सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों से संबंधित चेतावनी वाला ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

करीब दो घंटे तक राजमार्ग बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

खाप नेता ने आरोप लगाया, ‘‘यहां से चुनकर भेजे गए विधायक किसानों की आवाज उठाने की बजाए सत्ता का सुख भोगने के लिए सरकार की गोद में बैठे हुए हैं। ना तो विधायक किसानों की आवाज उठा रहे हैं और नाहीं केन्द्र सरकार अपने नए कृषि कानूनों को रद्द कर रही है।’’

लोहान ने कहा, ‘‘अगर विधायक और सांसद सरकार पर दबाव बनाएं तो नए कृषि कानून रद्द हो सकते हैं, लेकिन विधायक तथा सांसद किसानों को बदनाम करने तथा आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

खाप ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से सभी विधायकों की असलीयत सामने आ चुकी है।

जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी संजय तथा तहसीलदार अजय सैनी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र