लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने किसान आंदोलन पर टिप्पणी को लेकर अमरिंदर पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 सितंबर हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री अनिल विज और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई नेताओं ने किसानों के आंदोलन पर बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर मंगलवार को निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यह हरियाणा की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने की ''साजिश'' है।

सिंह ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से आग्रह किया था कि वे पंजाब को अपने आंदोलन से अलग कर दें। इसके साथ ही सिंह ने सलाह दी थी कि किसान अपना धरना दिल्ली की सीमाओं पर या हरियाणा में स्थानांतरित कर लें जो राष्ट्रीय राजधानी का पड़ोसी है।

हालांकि, सिंह ने अपनी टिप्पणी के एक दिन बाद मंगलवार को दावा किया कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान केंद्र के कानूनों के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन को रोकने की उनकी अपील को "राजनीतिक मोड़" दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि पंजाब में उनके आंदोलन से लोगों को दर्द और परेशानी हुयी है।

हरियाणा के गृह मंत्री विज ने सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि "हरियाणा या दिल्ली में किसानों से विरोध प्रदर्शन करने का सिंह का आग्रह यह साबित करता है कि इस आंदोलन के पीछे उनका हाथ है।’’ विज ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए इस आंदोलन को जिंदा रखा है।"

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने पत्रकारों से कहा, ''अब यह साफ हो गया है कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने के लिए कांग्रेस की ओर से गहरी साजिश है।'' उन्होंने कहा, "सिंह अपने राज्य की अर्थव्यवस्था को बचाने की बात कर रहे हैं, लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने के लिए हरियाणा में विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह कर रहे हैं।"

पंजाब को आर्थिक मोर्चे पर 'बीमारू' राज्य बताते हुए धनखड़ ने कहा, 'हर कोई जानता है कि आर्थिक और औद्योगिक मोर्चों सहित कई मोर्चों पर हरियाणा, पंजाब से काफी आगे है, लेकिन अब साजिश के तहत वे हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करना चाहते हैं।

विज ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह अब कोई आंदोलन नहीं है। लोग तलवार लेकर नहीं आते हैं, वे लाठियों का इस्तेमाल नहीं करते, वे सड़कों को जाम नहीं करते...।’’

धनखड़ ने कहा कि किसानों के मौजूदा आंदोलन से हरियाणा के बहादुरगढ़, राई, कुंडली और झज्जर में उद्योगों को खासा नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!