लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मंत्री ने ग्रामीण इलाके में नए गोदामों की स्थापना की संभावना तलाश करने को कहा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अप्रैल हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने मंगलवार को अधिकारियों को ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण इलाके में नए गोदामों की स्थापना की संभावना तलाश करने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कृषि मंत्री ने किसान कल्याण विभाग, हरियाणा राज्य भंडारण निगम और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने राज्य में 11 स्थानों पर नए गोदामों की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।

बयान में कहा गया कि इस एमओयू के तहत राज्य भंडारण निगम कृषि विपणन बोर्ड की जमीन पर गोदामों का निर्माण करेगा। गोदामों के निर्माण के लिए नाबार्ड से वित्तीय मदद भी ली जाएगी।

मंत्री ने राज्य के ग्रामीण इलाके में और गोदामों के निर्माण के लिए अधिकारियों को भारतीय खाद्य निगम और केंद्रीय भंडारण निगम के साथ मामले पर चर्चा करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों