लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: किचन में भूलकर भी ना करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल, हरियाणा में हुआ भयानक हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 12:54 IST

हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स को किचन में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल महंगा पड़ गया और आग के संपर्क में आने के बाद वह 35 फीदस तक झुलस गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के बीच सैनिटाइजर का इस्तेमाल बढ़ गया है।सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत तक एल्कोहल होता है, जो अत्याधिक ज्वलनशील होता है।डॉक्टर खुली लपटों के पास लोगों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देते हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के बीच सैनिटाइजर का इस्तेमाल बढ़ गया है और लोग लगातार अपनी हाथों के साफ कर रहे हैं। लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स को किचन में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल महंगा पड़ गया और आग के संपर्क में आने के बाद वह 35 फीदस तक झुलस गया।

44 साल के इस व्यक्ति को गंभीर अवस्था में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। आग की चपेट में आने से व्यक्ति के चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और दोनों हाथ जले हैं, हालांकि, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

बता दें कि सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत तक एल्कोहल होता है, जो अत्याधिक ज्वलनशील होता है और आग के संपर्क में आने के बाद तुरंत आग पकड़ लेती है। इसलिए डॉक्टर खुली लपटों के पास लोगों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी देते हैं।

सर गंगाराम अस्पताल के प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी के चेयरमैन डॉ. महेश मंगल ने बताया, 'पीड़ित व्यक्ति रसोई में मोबाइल फोन, चाबी व घर के अन्य सामान सैनिटाइज कर रहा था और इस दौरान सैनिटाइजर पीड़ित व्यक्ति के कपड़ों पर भी गिर गया। उसी वक्त उनकी पत्नी खाना बना रही थीं, जिस कारण उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। आननफानन में उन्होंने कुर्ता उतारा, लेकिन तब तक वह 35 फीसद तक चल गए थे।'

डॉक्टर महेश मंगल ने बताया, 'सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है, जो कि इसे उच्च स्तरीय ज्वलनशील पदार्थ बनाता है। लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आग वाले स्थान पर सैनिटाइजर का प्रयोग ना करें और सैनिटाइजर अच्छे से सूखने देना चाहिए।'

पीड़ित व्यक्ति को 5-7 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखेंगा। डॉक्टर मंगल ने बताया, 'हम लगभग पांच दिनों तक पीड़ित का निरीक्षण करेंगे और फिर यह तय करेंगे कि उसे त्वचा की ग्राफ्टिंग की आवश्यकता होगी या नहीं।'

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया