Haryana, Maharashtra Polls: मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे सीएम पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला होंगे उपमुख्यमंत्री
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 15:21 IST2019-10-26T08:42:24+5:302019-10-26T15:21:15+5:30
Haryana, Maharashtra Assembly Elections: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जेजेपी द्वारा बीजेपी का समर्थन करने से सरकार गठन रास्ता साफ, पढ़ें हरियाणा, महाराष्ट्र चुनावों से जुड़े लाइव अपडेट्स

मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार बनेंगे हरियाणा के सीएम
बीजेपी के हरियाणा में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के बीजेपी को समर्थन देने के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या बल जुटा लिया।
इस बात की घोषणा शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच हुई बैठक के बाद किया गया। इस नई सरकार में दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री पद देने के साथ ही उनकी पार्टी को तीन अन्य मंत्री पद भी दिए जाएंगे।
दुष्यंत चौटाला के समर्थन से बीजेपी के सरकार बनाने का रास्ता साफ
हरियाणा विधानसभा चुनावों में गुरुवार को आए नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुतमत नहीं मिलने के बाद नई सरकार गठन को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है।
लेकिन इन चुनावों में 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी के बीजेपी को समर्थन देने के साथ ही सा उहापोह का अंत हो गया। 40 सीटें जीतने वाली बीजेपी, अब जेजेपी और 8 निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ ही बहुमत के आंकड़े (46) से भी आगे (58) निकल गई है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस 31 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही।
महाराष्ट्र में अगले महीने तक खिंच सकता है नई सरकार का गठन
शिवसेना के मुख्यमंत्री पद सबित मंत्रिमंडल में भी फिफ्टी-फिफ्टी का राग अलापने से महायुति में तनाव की स्थिति बन गई है। इसका हल जल्द निकने के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे देवेंद्र फड़नवीस सरकार का शपथ ग्रहण नवंबर के पहले हफ्ते तक खिंचने की संभावना है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हमारा फिफ्टी-फिफ्टी का फॉर्मूला पहले से ही तय है। सूत्रों का कहना है कि ढाई वर्ष के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना अड़ सकती है। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री पद नहीं देने की स्थिति में 1995 की युति के फॉर्मूले के अनुसार भाजपा के पास वाले विभागों की मांग कर सकती है। उस समय उपमुख्यमंत्री, गृह, जलसंपदा, सार्वजनिक निर्माण, ग्रामविकास, अन्न व नागरी आपूर्ती आदि महत्वपूर्ण विभाग भाजपा के पास थे।
26 Oct, 19 : 03:55 PM
महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बारामती में मुलाकात की, इस दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और एनसीपी विधायक रोहित पवार भी मौजूद थे।
#Maharashtra: Balasaheb Thorat, President of Maharashtra Congress Committee met Nationalist Congress Party Chief Sharad Pawar in Baramati, today. NCP MP Supriya Sule and NCP MLA Rohit Pawar (grand nephew of Sharad Pawar) were also present. pic.twitter.com/HV2iqKcDxY
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 03:32 PM
बीजेपी के सहयोगी रामदास अठावले ने कहा है कि बीजेपी को शिवसेना के रोटेशनल सीएम की मांग पर विचार करना चाहिए क्योंकि वह उनके बिना सरकार नहीं बना पाएंगे।
26 Oct, 19 : 03:29 PM
बीजेपी विधायक दल की बैठक 30 अक्टूबर को
बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का बयान, बीजेपी ने 30 अक्टूबर को नेता चुनने के लिए विद्या भवन में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी 105 विधायक हिस्सा लेंगे।
BJP Maharashtra President, Chandrakant Patil: BJP has called legislative party meeting on 30th October at Vidhan Bhavan to elect leader in the house. All 105 MLAs to attend the meeting. (File pic) pic.twitter.com/dMd9fq86iW
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 03:26 PM
मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे शपथ
मनोहर लाल खट्टर का बयान: 'हमने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमारा प्रस्ताव स्वीकारकर लिया है और हमें आमंत्रित किया है। मैंने अपना इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया है। कल दोपहर 2.15 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।'
ML Khattar: We have stake claim to form govt in Haryana. Governor has accepted our proposal & invited us. I have tendered my resignation which has been accepted. Tomorrow at 2:15 PM oath taking ceremony will be held at Raj Bhavan. Dushyant Chautala will take oath as Deputy CM. pic.twitter.com/gukF9WWFbk
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 02:48 PM
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला राज्यपाल से मिलने पहुंचे।
Chandigarh: Union Minister Ravi Shankar Prasad, Haryana CM Manohar Lal Khattar and JJP Leader Dushyant Chautala arrive at Governor house pic.twitter.com/Q2fZmQntBJ
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 02:20 PM
अजय चौटाला को मिला जेल से दो हफ्ते का अवकाश
तिहाड़ डीजी के मुताबिक, अजय चौटाला को फरलो (सजा से अस्थाई छुट्टी का) की अनुमति दी गई और वह आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आएंगे। उन्हें दो हफ्ते की फरलो दी गई है।
Tihar DG: Ajay Chautala (father of Jannayak Janta Party leader Dushyant Chautala) has been granted furlough and will be out today evening or tomorrow morning. He has been granted furlough for two weeks. pic.twitter.com/q8gYg8mq5i
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 02:20 PM
मुंबई में ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, 'महाराष्ट्र के सीएम सिर्फ आदित्य ठाकरे'
Mumbai: Poster put up outside Matoshree(Thackeray residence) reads 'CM Maharashtra only Aditya Thackeray' pic.twitter.com/mbWaLq1GSu
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 02:08 PM
शिवसेना ने की 2.5-2.5 साल फॉर्मूले की मांग
शिवसेना के प्रताप सारनैक ने कहा, हमारी बैठक में फैसला लिया गया है कि जैसा कि अमिथ शाह ने लोकसभा चुनावों से पहले 50-50 फॉर्मूले का वादा किया था, उसी तरह दोनों सरकारों को 2.5-2.5 साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए शिवसेना का सीएम होना चाहिए। उद्दव जी को बीजेपी से ये आश्वसन लिखित में मिलना चाहिए।
Pratap Sarnaik,Shiv Sena:In our meeting it was decided that like Amit Shah ji had promised 50-50 formula before LS polls,similarly both allies should get chance to run Govt for 2.5-2.5 years so Shiv Sena should also have CM.Uddhav ji should get this assurance in writing from BJP. pic.twitter.com/vyaFL1dVV4
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 01:38 PM
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी विजय वाडेत्तीवर ने कहा, 'हमें विपक्ष की भूमिका दी गई है और हम उसे निभाएंगे लेकिन अगर कोई वैकल्पिक चीज की चर्चा करनी है तो शिवसेना को हमारे पास आना चाहिए, उन्होंने अब तक हमेशा बात नहीं है।'
Vijay Wadettiwar,Congress leader and Leader of Opposition in assembly: We have been given the role of opposition and we will perform that role but if any alternative is to be discussed then Shiv Sena must come to us, they have not approached us yet. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/VCtb7Sy3yP
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 01:33 PM
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बीजेपी हरियाणा गर्वनर सत्यदेव नारायण आर्य से आज दोपहर 2.30 बजे मिलकर पेश करेगी सरकार बनाने का दावा।
26 Oct, 19 : 01:17 PM
नैना चौटाला होंगी उपमुख्यमंत्री
जेजेपी नैना चौटाला को हरियाणा का उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। नैना चौटाला जननायक जनता पार्टी के संस्थापक दुष्यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्नी हैं, जो शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में हैं-(सूत्रों के हवाले से पीटीआई)
वहीं शनिवार को रविशंकर प्रसाद ने भी साफ कर दिया कि पार्टी हरियाणा में एक ही उपमुख्यमंत्री होगा, ऐसे में दुष्यंत के बजाय नैना के उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलें और तेज हो गई है।
26 Oct, 19 : 01:10 PM
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'हरियाणा में होगा एक ही उपमुख्यमंत्री'
26 Oct, 19 : 01:09 PM
चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'गोपाल कांडा से बीजेपी कोई समर्थन नहीं लेगी।'
26 Oct, 19 : 12:53 PM
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने कहा, हम गर्वनर से मिलने जाएंगे और उनसे हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का निवेदन करेंगे।
Union Minister Ravi Shankar Prasad: We will go to meet the Governor, and request him to invite us to form the government. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/lvy8vgQGM5
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:38 PM
कल शपथ लेंगे खट्टर!
Manohar Lal Khattar likely to take oath as Chief Minister of Haryana for a second term tomorrow. pic.twitter.com/t0P72QIb1b
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:36 PM
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर।
Chandigarh: Manohar Lal Khattar has been elected BJP's legislative party leader. #Haryanapic.twitter.com/R1DPhZTKvL
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:27 PM
मनोहर लाल खट्टर को चंड़ीगढ़ में बीजेपी विधायक का नेता चुना गया। खट्टर फिर से बनेंगे सीएम।
26 Oct, 19 : 12:27 PM
चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक
अनिल विज ने चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक में किया मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव।
26 Oct, 19 : 12:19 PM
बीजेपी विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में शुरू।
BJP legislative party meeting begins at UT Guest house in Chandigarh. Union Minister Ravi Shankar Prasad, CM Manohar Lal Khattar present. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/FI8r2nxciq
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:18 PM
बीजेपी ने नहीं लेगी गोपाल कांडा का समर्थन
हरियाणा के मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा, 'गोपाल कांडा को सरकार में शामिल करने का सवाल ही नहीं है और ना ही हम उनका समर्थन ले रहे हैं।'
Haryana Minister and BJP leader Anil Vij: No question of including Gopal Kanda in the government, neither are we taking his support pic.twitter.com/MV2WNi3hTQ
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:00 PM
चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक
चंडीगढ़ में मनोहर लाल खट्टर की मौजदूगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद हैं।
Haryana CM Manohar Lal Khattar and Union Minister Ravi Shankar Prasad at UT Guest house in Chandigarh where BJP legislative party meeting will begin shortly. pic.twitter.com/KEW5r26xtZ
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 12:00 PM
मनोहर लाल खट्टर कल लेंगे शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर कल यानी दिवाली के दिन (रविवार) अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे, वह कल दोपहर 2 बजे दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
26 Oct, 19 : 11:57 AM
दुष्यंत चौटाला ने रद्द की बैठक
दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी विधायक दल की बैठक रद्द कर दी है, वह सीधे राजभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल को बीजेपी को समर्थन देने का पत्र सौपेंगे।
26 Oct, 19 : 11:53 AM
वहीं बीजेपी भी शनिवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली बैठक में शिवसेना की नई सरकार में 50: 50 फॉर्मूल की मांग पर विचार कर सकती है।
26 Oct, 19 : 11:53 AM
चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो रही है, इसके बाद मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल के सामने बीजेपी के सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
26 Oct, 19 : 11:53 AM
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अपने पार्टी नेताओं और चुने गए विधायकों के साथ मुंबई में बैठक करेंगे, जिनमें विधायक दल के नेता को चुना जाएगा और इसके लिए आदित्य ठाकरे के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।
26 Oct, 19 : 11:47 AM
दुष्यंत चौटाला करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है और वह अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने संबंधी पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। जजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नयी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा-PTI इनपुट्स
26 Oct, 19 : 11:45 AM
चंडीगढ़ पहुंचे खट्टर, बीजेपी विधायक दल की बैठक जल्द शुरू होगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नयी दिल्ली से यहां पहुंचे। विधायक दल का नेता चुनने के लिए जल्द ही बैठक शुरू होगी। हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने के बाद वह सीधे अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे, जो बैठक स्थल के करीब है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए सुबह करीब 11 बजे से बैठक शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि यह बैठक महज एक औपचारिकता है क्योंकि पार्टी पहले से ही तय कर चुकी है कि खट्टर ही अगली सरकार की अगुवाई करेंगे। बैठक के बाद, खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे- PTI इनुपुट्स
26 Oct, 19 : 10:54 AM
पूर्व हॉकी खिलाड़ी और पेहोवा से जीत हासिल करने वाले संदीप सिंह, चंडीगढ़ के यूटी गेस्ट हाउस में बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे।
Former Hockey captain and winning candidate from Pehowa, Sandeep Singh, arrives for BJP legislative party meeting at UT Guest house in Chandigarh. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/qZszXTGkRf
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 10:52 AM
जेजेपी की चंडीगढ़ में बैठक
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) चंडीगढ़ में आज बैठक करेगी। शुक्रवार को बीजेपी और जेजेपी ने राज्य में गठबंधन का ऐलान किया था।
Jannayak Janta Party (JPP) to hold meeting at party office in Chandigarh later today. Yesterday BJP and JJP formed alliance in the state. #HaryanaAssemblyPolls
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 09:41 AM
शिवसेना विधायक दल की बैठक आज
शिवसेना के नवनिर्वाचिक विधायकों की आज पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकेर की अध्यक्षता में मुंबई में बैठक होगी।
Mumbai: Newly elected MLAs of Shiv Sena to meet later today. Party chief Uddhav Thackeray to chair the meeting. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/Zi1EG4uDNN
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 09:38 AM
बीजेपी विधायकल दल की बैठक आज
चंडीगढ़ में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह पर्यवेक्षक के तौर पर रहेंगे मौजूद।
Chandigarh: Meeting of BJP legislative party to be held later today at UT Guest house. Finance Minister Nirmala Sitharaman and BJP General Secretary Arun Singh to be present as observers. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/Ced7AvRjSn
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 09:35 AM
मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ रवाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना। वह आज यहां बीजेपी विधायक दल की बैठक करेंगे।
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar leaving from Delhi for Chandigarh,earlier today. He will attend the BJP legislative party meeting at UT Guest house https://t.co/JdWxxRIMdMpic.twitter.com/blPw7FessS
— ANI (@ANI) October 26, 2019
26 Oct, 19 : 08:54 AM
बीजेपी आज पेश करेगी सरकार बनाने का दावा
जेजेपी का समर्थन मिलने के बाद बीजेपी आज यानी शनिवार को हरियाणा में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। बीजेपी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद बीजेपी जेजेपी और निर्दलीयों विधायकों के साथ भी बैठक करेगी और आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
26 Oct, 19 : 08:48 AM
दुष्यंत चौटाला ने किया बीजेपी का समर्थन
हरियाणा में दुष्यंत चौटाला ने किया बीजेपी का समर्थन, जिससे बीजेपी के नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 40 सीटें जीती थीं, और वह बहुमत से 6 सीटें दूर रह गई थी। लेकिन 10 सीटें जीतने वाली दुष्यंत की जेजेपी के समर्थन और 8 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बीजेपी का संख्याबल 59 तक पहुंच गया है।
नई सरकार में दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया है।