लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, दुकानों के खुलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम जारी, प्रतिबंधों में छूट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 21:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के नए मामलों में कमी हुई है और संक्रमण दर भी घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी के प्रसार को रोकने के लिए बचाव और एहतियाती कदम जारी रहेंगे।दुकान और शॉपिंग मॉल को खोलने संबंधी छूट दी गई है।धार्मिक स्थान भी अब एक समय पर 21 लोगों के साथ खुल सकते हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए 14 जून तक बढ़ा दिया है।

हालांकि पहले से लागू कई प्रतिबंधों में छूट भी प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के नए मामलों में कमी हुई है और संक्रमण दर भी घटी है लेकिन काफी विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बचाव और एहतियाती कदम जारी रहेंगे।

सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ को सात जून (सुबह पांच बजे) से बढ़ाकर 14 जून (सुबह पांच बजे) करने का निर्णय लिया है। वहीं दुकान और शॉपिंग मॉल को खोलने संबंधी छूट दी गई है। धार्मिक स्थान भी अब एक समय पर 21 लोगों के साथ खुल सकते हैं।

कॉर्पोरेट कार्यालयों को भी सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए 50 फीसदी कर्मियों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। किसी भी शादी और अंतिम संस्कार में अब 21 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि शादी में ‘बारात’ निकालने की इजाजत नहीं है।

सिक्किम ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

हालांकि, राज्य सरकार ने पाबंदियों में कुछ ढील भी दी है, जिसके तहत अब राशन एवं सब्जी और हार्डवेयर की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी। पूर्व में दुकानें केवल अपराह्न 12 बजे तक खोलने की अनुमति थी।

सिक्किम में महामारी के हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सिक्किम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,111 मामले सामने आ चुके हैं और 273 मरीजों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता