सोनीपत (हरियाणा), 17 फरवरी केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में खरखौदा अनाज मंडी में होने वाला सर्वजातीय किसान महापंचायत अब 22 फरवरी को होगा। पहले इसका आयोजन 21 फरवरी को होना था।
किसान महापंचायत के आयोजक एवं युवा किसान संगठन के अध्यक्ष चांद पहलवान ने प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहनों और मुनादी की माध्यम से क्षेत्र के सभी गांवों को महापंचायत की तारीख बदलने की सूचना दी जाएगी।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेश दहिया के अनुसार किसान संयुक्त मोर्चा के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी, राकेश टिकैत, अभिमन्यु कोहाड़ सहित अन्य नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।