हरियाणा : खरखौदा अनाज मंडी में 22 फरवरी को होगा किसान महापंचायत का आयोजन

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:11 IST2021-02-17T22:11:29+5:302021-02-17T22:11:29+5:30

Haryana: Kisan Mahapanchayat to be organized in Kharkhoda Grain Market on February 22 | हरियाणा : खरखौदा अनाज मंडी में 22 फरवरी को होगा किसान महापंचायत का आयोजन

हरियाणा : खरखौदा अनाज मंडी में 22 फरवरी को होगा किसान महापंचायत का आयोजन

सोनीपत (हरियाणा), 17 फरवरी केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में खरखौदा अनाज मंडी में होने वाला सर्वजातीय किसान महापंचायत अब 22 फरवरी को होगा। पहले इसका आयोजन 21 फरवरी को होना था।

किसान महापंचायत के आयोजक एवं युवा किसान संगठन के अध्यक्ष चांद पहलवान ने प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहनों और मुनादी की माध्यम से क्षेत्र के सभी गांवों को महापंचायत की तारीख बदलने की सूचना दी जाएगी।

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेश दहिया के अनुसार किसान संयुक्त मोर्चा के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी, राकेश टिकैत, अभिमन्यु कोहाड़ सहित अन्य नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana: Kisan Mahapanchayat to be organized in Kharkhoda Grain Market on February 22

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे