लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : खट्टर ने हिसार और पानीपत में किया कोविड-19 अस्पतालों का उद्घाटन

By भाषा | Updated: May 17, 2021 09:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देहिसार और पानीपत में 500-500 बिस्तर वाले दो कोविड अस्पतालरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की मदद से बनाये गए अस्पताल हिसार में एक स्कूल परिसर में चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन

हिसार/पानीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को हिसार और पानीपत में 500-500 बिस्तर वाले दो कोविड अस्पतालों का उद्घाटन किया।

इन दोनों अस्पतालों का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से किया गया है।

खट्टर ने हिसार में एक स्कूल परिसर में चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया।

इसके बाद पानीपत रिफाइनरी के नजदीक बाल जतन गांव में गुरु तेग बहादुर संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया। पानीपत में अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।

हिसार में अस्पताल का निर्माण रिकॉर्ड 17 दिनों के भीतर किया गया है। हिसार के अस्पताल को जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

पानीपत में निर्मित कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री खट्टर के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशेन रोजाना इस अस्पताल को 15 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की करेगा।’’

खट्टर ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से आंदोलन समाप्त करने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता