लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पराली जलाने की सूचना देने वाले को 1000 रुपए इनाम देगी खट्टर सरकार

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:20 IST

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान में दमघोंटू धुंध की घनी चादर छायी रही और वायु की गुणवत्ता खतरनाक ‘‘गंभीर श्रेणी’’ में पहुंच गई। इसके बाद ईपीसीए ने ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित कर दी।

Open in App

वायु प्रदूषण के कारण ‘गैस चैम्बर’ में तब्दील हुई दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं को रोके जाने की अपील के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी देने वालों को इनाम के रूप में नकदी देने की शुक्रवार को घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को अन्य विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार खट्टर ने उनके राज्य में फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना की समीक्षा के लिए अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि खट्टर ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों से उन 10 गांवों का दौरा करने को कहा जहां पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं हुई है। उन्होंने अधिकारियों से इसका कारण जानने को कहा। इसमें कहा गया कि अपने इलाके में इस प्रकार की घटनाओं की सूचना देने वाले को 1000 रुपए इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान में दमघोंटू धुंध की घनी चादर छायी रही और वायु की गुणवत्ता खतरनाक ‘‘गंभीर श्रेणी’’ में पहुंच गई। इसके बाद ईपीसीए ने ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित कर दी। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया