लाइव न्यूज़ :

अरावली क्षेत्र में निर्माण की मंजूरी का बिल पारित करवा कर फंस गई खट्टर सरकार, सुप्रीम कोर्ट से फटकार

By बलवंत तक्षक | Updated: March 3, 2019 11:30 IST

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि हरियाणा सरकार की मंशा क्या है, लेकिन कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता.

Open in App
ठळक मुद्दे सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हरियाणा सरकार नया कानून लागू करने की कोशिश नहीं करेपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बिल का विरोध करते हुए राज्यपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

हरियाणा विधानसभा में अरावली क्षेत्र में निर्माण की मंजूरी देने संबंधी बिल पारित करवा कर खट्टर सरकार फंस गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर लाल सरकार को इसके लिए फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हरियाणा सरकार नया कानून लागू करने की कोशिश नहीं करे, वरना अवमानना का केस चलेगा. विधानसभा के बजट सत्र में जब यह बिल पेश किया गया, तब कांग्रेस के विधायकों ने इसका भारी विरोध किया था.

विपक्ष के विधायकों की तरफ से यह याद दिलाने के भी प्रयास किए गए कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही रोक लगाईं हुई है, लेकिन खट्टर सरकार ने बहुमत के बलबूते बिल को पारित करा लिया. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नया कानून लागू करने की जरूरत नहीं है, जो अरावली क्षेत्र में निर्माण की इजाजत देता हो. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा है कि आप सुप्रीम नहीं हैं. कानून का शासन ही सर्वोपरि है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि हरियाणा सरकार की मंशा क्या है, लेकिन कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता.

गौरतलब है कि खट्टर सरकार की तरफ से पारित कराए गए पंजाब भूमि संरक्षण संशोधन अधिनियम विधेयक-2019 के जरिये अरावली की पहाडि़यों में वन नियमों को ताक पर रख कर अवैध निर्माण को मान्यता देने का रास्ता साफ हो गया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बिल का विरोध करते हुए राज्यपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

हुड्डा ने कहा कि वे राज्यपाल से मिलने का समय मांग रहे हैं, ताकि उन्हें हकीकत से रूबरू करवाया जा सके. उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि यह सैकड़ों करोड़ रु पए का घोटाला है. उधर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने बिल पारित करते समय कहा था कि अदालत में चुनौती देने पर यह बिल टिक नहीं पाएगा. उन्होंने कहा था कि चाहते बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के मकसद से यह बिल लाया गया है.

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया