लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की जेलों में बंद 22 कैदी होंगे रेडियो जॉकी, पानीपत, अंबाला और फरीदाबाद में पहल

By बलवंत तक्षक | Updated: December 29, 2020 17:54 IST

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नई पहल शुरू की है. जेल में बंद कैदी गौ सेवा के साथ-साथ रेडियो जॉकी भी करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देरेडियो शुरू करने की पहल तिनका तिनका फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. वर्तिका नंदा ने की है. रेडियो के माध्यम से सभी कैदी अपने मन की बात कह सकेंगे. गीत सुन सकेंगे.पानीपत और अंबाला से छह-छह और फरीदाबाद जेल से दस कैदियों का चयन किया गया है.

चंडीगढ़ः हरियाणा की जेलों में बंद कैदी अब रेडियो जॉकी होंगे. पहल पानीपत, अंबाला और फरीदाबाद की जेलों से की जाएगी.

रेडियो जॉकी के लिए 22 कैदियों का चयन कर लिया गया है. जेलों में रेडियो शुरू करने की पहल तिनका तिनका फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. वर्तिका नंदा ने की है. इस सिलिसले में उन्होंने डीजीपी जेल के. साल्वराज से मिल कर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया है. रेडियो के माध्यम से सभी कैदी अपने मन की बात कह सकेंगे. गीत सुन सकेंगे.

कानूनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे. अपने अधिकारों के बारे में जान सकेंगे. बीमारियों से बचाव के तौर-तरीकों से परिचित हो सकेंगे. यह रेडियो स्टेशन जेल के कैदियों तक ही सीमति होंगे. रेडियो जॉकी के लिए ऑडिशन टेस्ट के बाद पानीपत और अंबाला से छह-छह और फरीदाबाद जेल से दस कैदियों का चयन किया गया है.

फरीदाबाद जेल से पांच महिला कैदी भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकेंगी. जेलों में बंद कैदियों के लिए रोजाना एक घंटे का कार्यक्र म होगा. कैदियों की फरमाइश पर फिल्मी गाने भी सुनाये जाएंगे. अगर कैदी लिखित में कोई सवाल पूछते हैं तो उन्हें अगले कार्यक्र म में उसका जवाब भी मिलेगा.

जेलों में रेडियो शुरू करने का मकसद कैदियों को संवेदनशील बनाना, उन्हें रचनात्मक काम से जोड़ना और छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाना है. जेलों में लगातार शोध करती रही डॉ. विर्तका नंदा का कहना है कि कैदियों की जिंदगी में भी बदलाव आ सकता है. जरूरत उनके साथ संवेदना दिखाने की है. अगर हम उन्हें नफरत की नजर से देखेंगे तो जेल से बाहर आ कर भी वे फिर से अपराध की दुनिया में लौट सकते हैं.

हरियाणा की जेलों में खुलने वाली गौशालाओं में कैदी करेंगे गौ सेवा

हरियाणा की जेलों में अब गौशालाएं खुलेंगी. कैदी इन गायों की सेवा करेंगे. राज्य की जेलों में खाली पड़ी जमीनों पर गौशालाएं खोलने और खेती करने की योजना तैयार कर ली गई है. जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश को सेवा के लिए कैदियों के हाथों का सहारा मिल जाएगा. दुधारू गायों के दूध का जेलों में इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसे बाहर भी बेचा जा सकेगा. हरियाणा में 19 जेलें हैं, जिनके पास काफी जमीन खाली पड़ी है. 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया