लाइव न्यूज़ :

हरियाणा देश में गन्ने के सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य: खट्टर

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा 12 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किये जाने की घोषणा के दो दिन बाद राज्य अब देश में गन्ने की सबसे अधिक कीमत वाला प्रदेश है।

राज्य सरकार ने गन्ने का भाव 362 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

खट्टर ने अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण चार साल बाद गन्ने के दाम बढ़ाए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार गन्ने के दाम बढ़ा रही है और यह राज्य के किसी चुनाव के मद्देनजर ऐसा नहीं किया जा रहा।

पंजाब सरकार ने हाल में किसानों के हंगामे के बाद गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दी थी।

खट्टर ने कहा, ''हरियाणा वह राज्य है जहां गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब