लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली से सटे चार जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 'बिगड़ती वायु गुणवत्ता' के मद्देनजर दिल्ली से सटे अपने चार जिलों के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है।

सरकार ने नलसाजी, आंतरिक सजावट, बिजली के काम और बढ़ईगीरी जैसी गैर-प्रदूषणकारी गतिविधियों को छोड़कर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का भी आदेश दिया।

राज्य के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर में 'बिगड़ती हवा की गुणवत्ता' को देखते हुए दिल्ली से सटे हरियाणा के चार एनसीआर जिलों यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की ।

हरियाणा सरकार के दो दिसंबर के आदेश के अनुसार, “सभी निर्माण गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, सिवाय नलसाजी कार्यों, आंतरिक सजावट, बिजली के काम और बढ़ईगीरी जैसी गैर-प्रदूषणकारी गतिविधियों और उन गतिविधियों के, जिनकी विशेष रूप से एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से अनुमति है और इसे अगले आदेश तक हरियाणा के सभी 14 एनसीआर जिलों में सख्ती से लागू किया जाएगा।”

इसके अलावा, हरियाणा के 14 एनसीआर जिलों में "मौसम की स्थिति (वायु गुणवत्ता) में सुधार होने तक" सभी डीजल जनरेटर (डीजी) सेटों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सीएक्यूएम से मिली अनुमति के तहत आपातकालीन उद्देश्यों के लिये इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उसने कहा, “बिजली विभाग हरियाणा के एनसीआर जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक और तत्काल कदम उठाएगा ताकि किसी भी उपभोक्ता द्वारा डीजल जनरेटर के उपयोग से बचा जा सके, यहां तक कि आपात स्थिति में भी।” साथ ही कहा कि इन निर्देशों को सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों द्वारा सख्ती से लागू किया जाएगा।

एनसीआर में आने वाले हरियाणा के 14 जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, करनाल, रेवाड़ी, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़ और नूंह शामिल हैं।

इससे पहले, अधिकारियों ने खराब वायु गुणवत्ता के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 14 से 17 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट