सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं, अफसोस नहीं, नए जोश के साथ, मैं जुटा रहूंगा..., अधिकारी खेमका का दर्द, 1991 बैच के कई दोस्त सचिव बने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 21:05 IST2022-10-20T20:59:59+5:302022-10-20T21:05:06+5:30

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी अशोक खेमका फिलहाल अपने राज्य कैडर हरियाणा में प्रधान सचिव (अवर सचिव रैंक) हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को खेमका के बैच के अधिकारियों सहित कुल 19 वरिष्ठ नौकरशाहों की केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी।

haryana ias Ashok Khemka says Straight trees are always cut first 1991 batch appointments batchmates secretaries Central government departments | सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं, अफसोस नहीं, नए जोश के साथ, मैं जुटा रहूंगा..., अधिकारी खेमका का दर्द, 1991 बैच के कई दोस्त सचिव बने

भारत सरकार के नव नियुक्त सचिव, मेरे बैच के अधिकारियों को बधाई।

Highlightsभारत सरकार के नव नियुक्त सचिव, मेरे बैच के अधिकारियों को बधाई।पीछे छूट गए व्यक्ति को अब खुद पर निर्भर रहना होगा। अधिकारियों को भी केन्द्र सरकार के विभागों में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। 

नई दिल्लीः केन्द्र के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर अपने बैच के कुछ अधिकारियों की नियुक्ति पर वरिष्ठ नौकरशाह अशोक खेमका ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं।’’

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी खेमका फिलहाल अपने राज्य कैडर हरियाणा में प्रधान सचिव (अवर सचिव रैंक) हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को खेमका के बैच के अधिकारियों सहित कुल 19 वरिष्ठ नौकरशाहों की केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी।

आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए खेमका ने ट्वीट किया है, ‘‘भारत सरकार के नव नियुक्त सचिव, मेरे बैच के अधिकारियों को बधाई। यह खुशी का पल है, लेकिन साथ ही यह उतनी ही खिन्नता भी लेकर आया है, क्योंकि पीछे छूट गए व्यक्ति को अब खुद पर निर्भर रहना होगा। सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं। कोई अफसोस नहीं। नए जोश के साथ, मैं जुटा रहूंगा।’’

गौरतलब है कि 1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज गोविल को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। खेमका के बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी शैलेष कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। ऐसे ही अन्य कुछ अधिकारियों को भी केन्द्र सरकार के विभागों में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। 

Web Title: haryana ias Ashok Khemka says Straight trees are always cut first 1991 batch appointments batchmates secretaries Central government departments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे