हरियाणा के गृह मंत्री ने लॉकडाउन पर फर्जी ट्वीट के बारे में डीजीपी से कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 01:37 IST2021-05-08T01:37:49+5:302021-05-08T01:37:49+5:30

Haryana Home Minister asks DGP to take action regarding fake tweet on lockdown | हरियाणा के गृह मंत्री ने लॉकडाउन पर फर्जी ट्वीट के बारे में डीजीपी से कार्रवाई करने को कहा

हरियाणा के गृह मंत्री ने लॉकडाउन पर फर्जी ट्वीट के बारे में डीजीपी से कार्रवाई करने को कहा

चंडीगढ़, सात मई हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को पुलिस बताया कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित किया।

फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है।

राज्य में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए विज ने तीन मई से 10 मई (सुबह पांच बजे) तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। हालांकि, लॉकडाउन बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विज ने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को अवगत कराया कि किसी ने उनके ट्विटर हैंडल का फर्जी स्क्रीनशॉट लेकर इसे प्रसारित किया जिसमें कहा गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 10 मई से 20 मई तक बढ़ा दिया गया है।

विज ने पुलिस से इस संबंध में मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Home Minister asks DGP to take action regarding fake tweet on lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे