लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी दी गई

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 दिसंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था,‘‘ ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद।’’

गौरतलब है कि उनके पास हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार है।

अंबाला कैंट से भाजपा विधायक विज के पांच दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। शुरुआत में उन्हें अंबाला के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेदांता स्थानांतरित किया गया था।

विज ने कोवाक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में स्वयं पहले स्वयंसेवक के तौर पर टीका लगवाया था। कोवैक्सिन को कोविड-19 के खिलाफ भारत बायोटेक ने विकसित किया है।

उन्हें अंबाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल में 20 नवंबर को टीके की खुराक लगाई गई थी।

भारत बायोटेक ने कहा था कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान 28 दिनों में टीके की दो खुराक दी जानी है और दूसरी खुराक देने के दो हफ्ते बाद बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि कोवैक्सिन दो खुराक का टीका है और विज को जांच से महज कुछ समय पहले पहली खुराक दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू