लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा

By भाषा | Updated: July 29, 2018 12:08 IST

Yamuna river crosses danger mark in Delhi: हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अपनी सरकार के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई: यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अपनी सरकार के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि कल शाम सात बजे जल स्तर 205.30 मीटर पर पहुंच गया जिसके बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि सारे विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा ने पांच लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा है। हालात पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई। यह पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। प्रशासन जहां से भी लोगों को निकालकर ले जा रहा है, वहां पर उनसे सहयोग करने को कहा जा रहा है। सारे विभाग हाई अलर्ट पर हैं। बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 1077 है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर गया और शाम सात बजे तक 5,63,186 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर और बढ़ने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर शाम सात बजे तक बढ़कर 205.30 मीटर हो गया और इसमें और बढ़ोतरी होने की आशंका है। 

आज सुबह जारी एक बयान में कहा गया था, ‘‘दिल्ली के पुराना रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 28 जुलाई की सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी। 

बयान के मुताबिक, ‘‘सभी कार्यपालक इंजीनियरों / क्षेत्र के अधिकारियों को पानी जारी करने, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर और केंद्रीय जल आयोग / एमईटी के परामर्श या पूर्वानुमान के बाबत नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने और उचित उपाय करने का अनुरोध किया गया है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।’’ 

परामर्श में कहा गया, ‘‘केंद्रीय जल आयोग, ऊपरी यमुना संभाग-नई दिल्ली ने दिल्ली रेलवे पुल (उत्तरी दिल्ली) के लिए बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली रेलवे पुल पर पानी का स्तर 28 जुलाई को सुबह नौ बजे 205 मीटर था (चेतावनी का स्तर 204.00 मीटर है)।’’ 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी इलाकों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होगी और कहीं-कहीं पर ‘‘भारी से लेकर बहुत भारी बारिश’’ होने की संभावना है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बाढ़दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है