लाइव न्यूज़ :

नशे के खिलाफ हकोका कानून लाने की तैयारी में हरियाणा सरकार

By बलवंत तक्षक | Updated: July 27, 2019 08:13 IST

नशे की रोकथाम के लिए हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र रावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिस्सा लिया।

Open in App

नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में गंभीर मंथन किया गया. पंजाब इस समय बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में है, जबकि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी नशे के कारोबार ने अपनी जड़ें जमा ली हैं. बैठक में यह तय किया गया है कि उत्तर भारत के सभी राज्य नशे के खात्मे के लिए संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ें.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए हरियाणा में महाराष्ट्र की तर्ज पर हकोका लाया जाएगा. चंडीगढ़ में हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र रावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार ने हिस्सा लिया.कैप्टन की तरफ से बुलाई गई बैठक का मकसद नशे के खात्मे के लिए एक्शन प्लान तैयार करके संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति तैयार करना है. बैठक में पुलिस विभाग के आला अफसर भी मौजूद थे. कैप्टन ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बना दिया जाएगा.बैठक के बाद इस मुद्दे पर हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की वजह से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा.

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं