लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने करगिल युद्ध के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जुलाई हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1999 के करगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा। दत्तात्रेय और खट्टर ने जुलाई 1999 में करगिल, द्रास और बटालिक क्षेत्रों में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सशस्त्र बलों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा कि करगिल युद्ध के दौरान हरियाणा के 100 से अधिक सपूतों ने शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में 10 प्रतिशत से अधिक सैनिक हरियाणा से हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, दत्तात्रेय ने कहा कि पहले उन्हें ‘‘वीर भूमि’’ (हरियाणा) के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले ‘‘देव भूमि’’ (हिमाचल प्रदेश) की सेवा करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘यह देशभक्ति की भावना को दर्शाता है जो हरियाणा के हर युवा में भरी हुई है।’’

इस बीच खट्टर ने करगिल शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘करगिल युद्ध में हमारे सैनिकों के बलिदान, साहस और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया