लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मिकी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को महाकाव्य रामायण के लेखक महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ''महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं हमें हमेशा समानता, बंधुत्व, सद्भाव और करुणा के लिए प्रयास करने को प्रेरित करती रहेंगी।''

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और राज्यपाल से मुलाकात की।

राज्यपाल ने ट्वीट किया कि सांपला ने भी महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा, ''हमने अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण और उनकी प्रगति के लिए लागू की जा रही योजनाओं पर चर्चा की।''

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श विचार हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

एक बयान के अनुसार खट्टर ने कहा, ''सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके महान विचार अभी भी समाज के लिए सही मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।''

मुख्यमंत्री ने युवाओं से महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos