हरियाणा सरकार कॉलेजों में पढ़ा रहे अस्थायी लेक्चररों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगीः अधिकारी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:05 IST2021-01-04T23:05:21+5:302021-01-04T23:05:21+5:30

Haryana government will evaluate the performance of temporary lecturers studying in colleges: officials | हरियाणा सरकार कॉलेजों में पढ़ा रहे अस्थायी लेक्चररों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगीः अधिकारी

हरियाणा सरकार कॉलेजों में पढ़ा रहे अस्थायी लेक्चररों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगीः अधिकारी

चंडीगढ़, चार जनवरी हरियाणा सरकार राज्य में सरकारी कॉलेजों में पढ़ा रहे अस्थायी लेक्चररों (शिक्षकों) के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नेट की परीक्षा पास किए हुए लेक्चररों और पीएचडी डिग्री धारियों के उपलब्ध नहीं होने पर काम के भार को साझा करने के लिए अस्थायी लेक्चररों (एक्सटेंशन लेक्चरर) को नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के प्राचार्यों से ऐसे शिक्षकों द्वारा पढ़ाई जा रही कक्षाओं के परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी मांगी है। प्राचार्यों को 15 दिन में यह जानकारी देनी है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने यह जानकारी मांगी है ताकि ऐसे शिक्षकों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सके।

राज्य में करीब 1800 अस्थायी लेक्चरर अनुबंध पर काम कर रहे हैं। उन्हें मासिक तौर पर 57,5700 रुपये का वेतन दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana government will evaluate the performance of temporary lecturers studying in colleges: officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे