लाइव न्यूज़ :

हरियाण सरकार के अधिकारी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकी : सिसोदिया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने फरीदाबाद के एक संयंत्र से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दी।

सिसोदिया ने कहा कि राज्यों के लिए ऑक्सीजन का कोटा केन्द्र निर्धारित करता है और आम आदमी पार्टी सरकार केन्द्र से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ा कर 700 मीट्रिक टन करने की मांग करती रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस संबंध में अभी कोई कदम नहीं उठाया है।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ हम फिर से मांग करते हैं कि केन्द्र बढ़ती खपत को देखते हुए हमारा ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 700 मीट्रिक टन करे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों के मरीज शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने फरीदाबाद के एक संयंत्र से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकी थी।

सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक इसी प्रकार की घटना हुई,जिससे कुछ अस्पतालों में संकट पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति अब बहाल हो गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की मांग है कि राज्यों को उनके हिस्से में आवंटित ऑक्सीजन की मात्रा मिलनी चाहिए और उसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है