लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार को राज्य के लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क मुहैया कराना चाहिए : शैलजा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जनवरी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोमवार को कहा कि सरकार को राज्य के लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क मुहैया कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर आने वाला समूचा खर्च केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले दिनों बिहार विधानसभा के चुनाव दौरान भाजपा ने बिहार के सभी लोगों को मुफ्त में कोविड-19 के टीके मुहैया कराने का वादा किया था। इसके अलावा दूसरे राज्यों की सरकारों ने भी अपने-अपने राज्य के लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में उपलब्ध कराने की बात कही है। अगर दूसरे राज्यों में कोरोना से बचाव के टीके निशुल्क मुहैया कराए जा सकते हैं तो यह हरियाणा में भी संभव है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामियों के कारण अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है।

शैलजा ने कहा, ‘‘राज्य के उद्योगों को नुकसान हुआ है। समूचे देश में हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। आज राज्य के लोगों की आर्थिक दशा बहुत खराब है। राज्य में बहुत सारे लोग टीके के लिए रकम चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसी स्थिति में हरियाणा सरकार को राज्य के अपने नागरिकों को निशुल्क टीके मुहैया कराना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?